×

सस्टेनेबल घरों के लिए पर्यावरण अनुकूल सामग्री और सजावट के लिए गाइड

Torbit - April 27, 2024 - - 0 |
सस्टेनेबल घरों के लिए पर्यावरण अनुकूल सामग्री और सजावट के लिए गाइड

निशांत सिनसिनवारफाउंडर, होमी स्टूडियो और प्रोजेक्ट्स मेकर्स

वर्तमान समय में जब निर्माण कार्यों में तेजी आई है, स्मार्ट एवं सस्टेनेबल (संधारणीय) इंटीरियर डिजाइन की मांग भी उसी तेजी से बढ़ी है, और पर्यावरण के अनुकूल इंटीरियर बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। हालांकि सस्टेनेबल घरों के लिए घर में सिर्फ उर्जा-कुशल उपकरण लगाना ही काफी नहीं है। ऐसे कई जैविक पदार्थ हैं जो पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव नहीं डालते हैं और रचनात्मक पदार्थों की यह बढ़ती मांग अब पहले की तुलना मे एक शानदार लेकिन पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार घर को डिजाइन करना आसान बना रही है। आइए पहले हम यह समझें कि संधारणीयता क्या है।

सस्टेनेबल सामग्रियों के बारे में जानकारी

प्रकृति द्वारा पुनः पूर्ति की जा सकने वाली सामग्रियों को संधारणीय माना जाता है। इसके अतिरिक्त, ये सामग्रियां नैतिक स्रोतों से प्राप्त की जानी चाहिए आर्थात्  के खतरनाक रसायनों या पर्यावरण के प्रतिकूल तरीकों के उपयोग के बिना निकाली जाना चाहिए। ऐसी सामग्री जो कुशलता से उत्पादित या संसाधित नहीं की जाती है, उन्हें हरित सामग्री भी नहीं माना जाता है।

प्राकृतिक एवं पुनर्चक्रित सामग्री

बांस: इस तेजी से बढ़ने वाली घास में अविश्वसनीय ताकत होती है और यह अपनी बहुउपयोगिता की वजह से किसी वरदान से कम नहीं है। बांस का उपयोग फर्श, फर्नीचर और यहां तक कि दीवार के पैनल के निर्माण के लिए भी किया जा सकता है। यह एक ऐसा तीव्र नवीकरणीय संसाधन है जो वनों की कटाई पर निर्भरता को कम करता है।

कॉर्क: यह प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला पदार्थ बेहतरीन ध्वनि और तापावरोधन प्रदान करता है। कॉर्क फ़्लोरिंग न केवल स्टाइलिश होती है, बल्कि आरामदायक और टिकाऊ भी होती है। साथ ही, कॉर्क के पेड़ों को काटने की जरूरत नहीं पड़ती है और उन्हें फिर से बढ़ने का मौका मिलता है।

रत्तन: पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियां नवीनतम होने के साथ ही सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी हैं। इनमें से एक सामग्री रत्तन है जो अपने दीर्घकालिक लाभों के संदर्भ में, बांस के बराबर है। यह तेजी से बढ़ता है और इसे कम उपचार और प्रसंस्करण की आवश्यकता होती है क्योंकि इसे कम ऊर्जा और अपशिष्ट से बनाया जाता है, और यह पुनर्चक्रणीय और बायोडिग्रेडेबल है क्योंकि यह एक प्राकृतिक पदार्थ है। रत्तन का उपयोग अक्सर फर्नीचर, कुर्सी के कवर, दीवार की क्लैडिंग, जॉइनरी और स्क्रीन में किया जाता है क्योंकि यह हल्का और काफी लचीला होता है।

पॉलिश प्लास्टर: इंटीरियर डिज़ाइन की लोकप्रियता बढ़ने के साथ आज-कल कंक्रीट की दीवार के नकारात्मक पर्यावरणीय प्रभावों के बिना भी कंक्रीट लुक प्राप्त किया जा सकता है जो एक पूर्ण उपलब्धि है। इसमें चार फिनिश- क्ले प्लास्टर, टैडेलकट, माइक्रो सीमेंट और लाइम वॉश- ध्यान देने योग्य है। ये अविश्वसनीय सामग्री कमरे में गर्मजोशी और सुखदायक वातावरण प्रदान करती है और इसकी तुलना किसी अन्य सामग्री के साथ नहीं जा सकती हैं।  ये फिनिश गैर-एलर्जेनिक हैं और इन्हें जैविक रूप से बनाया जाता हैं।

पुनर्प्राप्त लकड़ी: पुनर्प्राप्त लकड़ी शब्द में पहले इस्तेमाल की गई लकड़ी और फैंकी गई लकड़ी दोनों ही शामिल हैं। पुनर्प्राप्त लकड़ी के बारे में आश्चर्यजनक बात यह है कि यह लकड़ी की आवश्यकता की पूर्ति के लिए नए पेड़ों को काटे जाने से बचाती है। फैंकी गई लकड़ी जिसे अन्यथा जला दिया जा सकता है, या लैंडफिल में निपटाया जाता है का पुनः उपयोग करना, इन अद्भुत संधारणीय संसाधन को सम्मान देने का एक तरीका है।

माइसीलियम: मशरूम की जड़ संरचना, माइसीलियम एक आशाजनक नई निर्माण सामग्री है। यह आग प्रतिरोधी और हल्की है, और इसे सांचों में भी उगाया जा सकता है, जिससे अनुकूलित आकार तैयार करने की भी सुविधा मिल जाती है।

प्राकृतिक पत्थर: प्राकृतिक पत्थर एक कालातीत सामग्री है जिसका उपयोग सदियों से घरों के निर्माण एवं सजावट में किया जाता रहा है। प्राकृतिक पत्थरों के उपयोग का सबसे बढ़िया लाभ यह है कि इनके द्वारा हरियाली को बनाए रखते हुए भी एक शानदार लुक प्राप्त किया जा सकता है। प्राकृतिक पत्थरों को जो जमीन से प्राप्त किया जाता है और वे घर के नवीनीकरण और जीर्णोद्धार के लिए एक लोकप्रिय विकल्प हैं। । मौसम के संपर्क में आने के वर्षों बाद भी प्राकृतिक पत्थरों की सुंदरता खराब नहीं हो सकती। ग्रेनाइट, संगमरमर, ट्रैवर्टीन, बलुआ पत्थर, ब्लूस्टोन, स्लेट, चूना पत्थर, गोमेद और बेसाल्ट प्राकृतिक पत्थरों के कुछ प्रकार हैं।

प्राकृतिक आवास की आवश्यकता

हाल के वर्षों में संधारणीय घरों की लोकप्रियता बढ़ी है। इन घरों को सिर्फ़ रहने की जगह नहीं बल्कि ज़्यादा जागरूक और ज़िम्मेदार बुनियादी ढांचे के रूप में देखा जाता है। संधारणीय या पर्यावरण के अनुकूल घर सिर्फ़ अपने निवासियों के लिए ही नहीं, बल्कि पड़ोस में रहने वाले सभी लोगों के लिए रहने की स्थिति को बेहतर बनाने के साधन के रूप में काम करते हैं।

वैश्विक महामारी के बढ़ने के साथ, पर्यावरण के अनुकूल और संधारणीय आवास का महत्व बढ़ गया है। रहने के लिए प्राकृतिक आवास की चाहत के अलावा, लोग अधिक ऊर्जा-कुशल घर भी चुनते हैं जो ऊर्जा के उपयोग में कमी लाते हैं।

पर्यावरण-अनुकूल घर की चेकलिस्ट:

  • ऊर्जा कुशल:  ऊर्जा-बचत के लिए सौर पैनल लगाना, हवा के रिसाव को रोकना, ऊर्जा-कुशल प्रकाश व्यवस्था का उपयोग करने जैसे उपायों को अपनाकर घर में उपयोग की जाने वाली ऊर्जा की मात्रा को कम किया जा सकता है।
  • पर्यावरण अनुकूल फर्नीचर:टिकाऊ फर्नीचर और नैतिक घरेलू सजावट को शामिल करके घर को अधिक पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है।
  • घर का इन्सुलेशन:घर के इन्सुलेशन के लिए जितना संभव हो उतना कम ऊर्जा का उपयोग करना पर्यावरण के अनुकूल घर बनाने के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। प्राकृतिक गर्मी को बनाए रखने से महत्वपूर्ण लागत में भी बचत हो सकती है।

हरित निर्माण लक्ष्य और पर्यावरण-सचेत प्रथाएँ:

कुशल आंतरिक निर्माण समाधानों के अलावा, जिप्सम वॉलबोर्ड और सीलिंग बोर्ड आवासीय और वाणिज्यिक भवनों में व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली एक और संधारणीय प्रथा है। यह सामग्री अपनी लागत-प्रभावशीलता, अग्नि प्रतिरोध और अनुप्रयोग जैसी बहुउपयोगिता की वजह से प्रभावी है।

ड्राई वॉल भी एक और आदर्श समाधान है जिसे सबसे हरित विकल्पों में से एक माना जाता है क्योंकि इनमें पानी की खपत कम होती है। इसके इस्तेमाल से 99% पानी की बचत होती है और काम भी जल्दी  पूरा हो जाता है। इसके अलावा,  इसमें पुनर्चक्रित सामग्री का इस्तेमाल होता है और इस उत्पाद को लीड, आईजीबीसी एवं गृहा रेटिंग प्राप्त है। उनकी प्रचुर उपलब्धता और कम कार्बन उत्सर्जन के कारण, वे सस्टेनेबल भवन निर्माण के लिए एक बेहतर विकल्प हैं।

सामग्री से परे भी ऐसी चीजें हैं जो सस्टेनेबल आवास और इंटीरियर पर बहुत प्रभाव डाल सकती हैं। स्मार्ट थर्मोस्टेट और लाइटिंग सिस्टम की तलाश करें जो आपके आराम को कम किए बिना ऊर्जा की खपत को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। घर के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए लिविंग वॉल लगाना शुरू करें। लिविंग वॉल मूल रूप से वर्टिकल गार्डन हैं। वे आपके घर में हरियाली भर देते हैं, हवा की गुणवत्ता में सुधार करते हैं और प्राकृतिक इन्सुलेशन के रूप में भी काम करते हैं।

पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रथाओं का पालन करते हुए, लकड़ी के लिए फॉरेस्ट स्टीवर्डशिप काउंसिल (एफएससी) या कपड़ों के लिए ग्लोबल ऑर्गेनिक टेक्सटाइल स्टैंडर्ड (जीओटीएस) जैसे प्रमाणित उत्पादों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। ये प्रमाणपत्र जिम्मेदार सोर्सिंग सुनिश्चित करते हैं। परिवहन उत्सर्जन को कम करने और स्थानीय समुदाय की मदद करने के लिए स्थानीय रूप से सोर्स की गई सामग्रियों का चयन करना शुरू करें।

याद रखें कि एक सस्टेनेबल घर बनाना सिर्फ़ एक निवेश नहीं है, बल्कि खुद से किया गया एक वादा है। इसे पूरी तरह से पूर्णता और नवीनता के साथ किया जाना चाहिए। आप एक साथ आलीशान और ज़िम्मेदार रहने की जगह दोनों बना सकते हैं और तभी आप इसे “अलग तरह की सजावट” कहते हैं।

Leave a Reply

    Join our mailing list to keep up to date with breaking news