×

त्योहारी नवंबर माह के लिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

Torbit - November 07, 2023 - - 0 |

पिछले महीने दो ग्रहणों के बाद नवंबर में ग्रहों की स्थिति 16 तारीख तक भारत में प्रॉपर्टी सेक्टर के लिए उतनी अनुकूल नहीं है, लेकिन 17 तारीख के बाद हालात में सुधार होगा।

शुभ तिथियां: प्रॉपर्टी की बिक्री/खरीद के लिए सामान्यतया शुभ तिथियां 3, 8, 13, 17, 22 और 23 नवंबर हैं। गृह प्रवेश के लिए 17, 18, 22, 23, 27 एवं 29 नवंबर शुभ दिन हैं।

जातक की चंद्र राशि के संबंध में ग्रहों के गोचर के आधार पर भविष्यवाणियां नीचे दी गई हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए, अपने जन्म के समय अपनी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति देखें, जिसे हम जन्म का चंद्रमा (जन्म चंद्र) कहते हैं।

मेष : प्रॉपर्टी के मामले में यह महीना काफी सामान्य रहेगा। मेष राशि वालों को धैर्यपूर्वक उचित समय का इंतजार करने की जरूरत है। गृह प्रवेश के लिए 17, 18, 27 और 29 तारीखें शुभ हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए 3, 8, 13 और 17 तारीखें शुभ हैं।

वृषभ : प्रॉपर्टी के मामलों से जुड़े कुछ मुद्दे महीने के पहले भाग में सामने आ सकते हैं लेकिन नवंबर के मध्य के बाद चीजें बेहतर होंगी। जो उद्यमी अपनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में देरी का सामना कर रहे थे, उन्हें 4 नवंबर से 10वें स्वामी शनि के प्रगतिशील होने से बड़ी राहत मिलेगी। गृह प्रवेश के लिए 18, 22, 23, 27 और 29 तारीखें शुभ हैं। 3, 13, 22 और 23 तारीख प्रॉपर्टी की बिक्री/खरीद के लिए शुभ तारीखें हैं।

मिथुन :  हालांकि सब कुछ बहुत सहज और आसान तो नहीं होगा फिर भी मिथुन राशि के जातक भाई-बहनों से ऋण या आर्थिक मदद लेकर प्रॉपर्टी प्राप्त कर सकते हैं। विस्तार की तलाश कर रहे व्यवसाय मालिकों को कुछ और समय इंतजार करने की जरूरत है। गृह प्रवेश के लिए 17, 22, 23 और 29 तारीखें शुभ हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए 3, 8, 13, 17, 22 और 23 तारीखें शुभ हैं।

कर्क : प्रॉपर्टी की बिक्री से लाभ मिलने के योग हैं। आपमें से कुछ लोग अपना रहने का स्थान बदल सकते हैं। नवंबर के मध्य के बाद पेशेवर लोगों को कुछ कठिनाइयों का अनुभव हो सकता है। गृह प्रवेश के लिए 17, 18, 22, 23 और 27 तारीखें शुभ हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए 8, 17, 22 और 23 तारीखें शुभ हैं।

सिंह :प्रॉपर्टी के मामलों पर ध्यान केंद्रित रहेगा और अब उस दिशा में प्रयास शुरू करने का समय आ गया है। प्रॉपर्टी के माध्यम से लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी किराए पर देना फायदेमंद रहेगा। पेशेवरों के लिए काफी अच्छा महीना है। गृह प्रवेश के लिए 17, 18, 27 और 29 तारीखें शुभ हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए 3, 8, 13 और 17 तारीखें शुभ हैं

कन्या : विरासत में मिली प्रॉपर्टी से लाभ हागा। प्रॉपर्टी के मामलों में अचानक घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। व्यवसाय मालिकों को अधिक लाभ के लिए अपना बेहतरीन प्रयास करने के लिए तैयार रहना चाहिए। गृह प्रवेश के लिए 18, 22, 23, 27 और 29 तारीखें शुभ हैं। 3, 13, 22 और 23 तारीख प्रॉपर्टी की बिक्री/खरीद के लिए शुभ तारीखें हैं।

 तुला : प्रॉपर्टी की प्राप्ति के लिए बहुत अच्छा महीना है। 16 तारीख के बाद प्रॉपर्टी से लाभ मिलने की संभावना अधिक है। प्रोफेशनल्स को अपने कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहना पड़ सकता है। गृह प्रवेश के लिए 17, 22, 23 और 29 तारीखें शुभ हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए 3, 8, 13, 17, 22 और 23 तारीखें शुभ हैं।

वृश्चिक : आपके सपनों के घर में आपका प्रवेश हो सकता है। कुछ लोग अपने मौजूदा घर का नवीनीकरण भी कर सकते हैं, प्रगतिशील चतुर्थेश अब अनुकूल परिस्थितियों का कारण बनेगा। रियल-एस्टेट कारोबारियों के लिए उपयुक्त समय है, लेकिन सलाह दी जाती है कि बारीकियों पर गौर करने के बाद ही अपने फैसले लें। गृह प्रवेश के लिए 17, 18, 22, 23 और 27 तारीखें शुभ हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए 8, 17, 22 और 23 तारीखें शुभ हैं।

धनु : प्रॉपर्टी अधिग्रहण के लिए जाते समय विचलित होने से बचने की कोशिश करें; बल्कि अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। कुछ लोगों के पास बिल्कुल अलग प्रकृति वाला अपना घर हो सकता है। व्यवसाय के मालिकों के विदेशी संबंध बन सकते है या उन्हें नुकसान हो सकता है या फिर किसी मुकदमेबाजी में फंसना पड़ सकता है। गृह प्रवेश के लिए 17, 18, 27 और 29 तारीखें शुभ हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए 3, 8, 13 और 17 तारीखें शुभ हैं।

मकर :  अपने सपनों की प्रॉपर्टी खरीदने का यह उपयुक्त समय है। नवंबर के मध्य के बाद कुछ लोगों को किराये से आय होने की संभावना है। उद्यमियों के लिए 15 तारीख के बाद काफी बेहतर समय रहेगा। गृह प्रवेश के लिए 18, 22, 23, 27 और 29 तारीखें शुभ हैं। 3, 13, 22 और 23 तारीख संपत्ति की बिक्री/खरीद के लिए शुभ तारीखें हैं।

कुंभ : महीने का दूसरा भाग अधिक आशाजनक रहेगा। भूमिपुत्र मंगल जमीन जायदाद दिलाने में सहायक रहेगा। व्यापार मालिकों के लिए 16 तारीख के बाद का समय अच्छा रह सकता है। गृह प्रवेश के लिए 17, 22, 23 और 29 तारीखें शुभ हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए 3, 8, 13, 17, 22 और 23 तारीखें शुभ हैं।

मीन : पहले सप्ताह में मीन राशि के जातकों को पर्याप्त लाभ और विरासत मिल सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों में बाद में भी यह महीना अच्छे परिणाम देगा। आपको अपने बिजनेस पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। गृह प्रवेश के लिए 17, 18, 22, 23 और 27 तारीखें शुभ हैं। संपत्ति की खरीद-बिक्री के लिए 8, 17, 22 और 23 तारीखें शुभ हैं।

नोट : उपरोक्त भविष्यवाणियाँ सामान्यीकृत हैं। हालाँकि, किसी व्यक्ति के लिए विशिष्ट भविष्यवाणियाँ संबंधित मंडल चार्ट के साथ-साथ उसकी कुंडली को समग्र रूप से पढ़ने पर आधारित होती हैं।

लेखक के बारे में : सिद्धार्थ मिश्रा एक उत्साही एस्ट्रॉलॉजर हैं जिनके पास हिंदू एस्ट्रॉलोजी में एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। उन्होंने ज्योतिष संस्थान, भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से एस्ट्रॉलोजी का अध्ययन किया। वह व्यक्तिगत कुंडली के विभिन्न पहलुओं जैसे शिक्षा, करियर, विवाह और संबंध, संतान, संपत्ति और वाहन, कुंडली मिलान, धन प्राप्ति, स्वास्थ्य,  विदेश यात्रा, कानूनी मामले, व्यवसाय संबंधित ज्योतिष उपचार प्रदान करते हुए एस्ट्रॉलॉजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनसे 8587000185 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

    Join our mailing list to keep up to date with breaking news