×

2024 में घरों के निर्माण का समापन एक नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगा

Torbit - March 30, 2024 - - 0 |

पिछले वर्ष एमएमआर और एनसीआर द्वारा संचालित बड़े पैमाने पर घर पूर्णता की मजबूत गति से प्रेरित होकर  2024 में रिकॉर्ड 5.32 लाख आवास इकाइयों का निर्माण पूरा होने की संभावना है

2023 में एमएमआर और एनसीआर में कुल मिलाकर लगभग 2,57,780 इकाइयाँ पूरी हुईं – एमएमआर में लगभग 1,43,500 इकाइयाँ थीं, इसके बाद एनसीआर में 1,14,280 इकाइयाँ थीं।  2022 में, इन दोनों रियल्टी हॉटस्पॉट में लगभग 2,13,020 इकाइयाँ पूरी हुईं जिसकी वजह से पूर्ण इकाइयों की संख्या में 21 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज हुई है। बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में कुल मिलाकर 2023 में लगभग 87,190 इकाइयाँ पूरी हुईं।

पुणे में  2023 में लगभग 65,000 इकाइयाँ पूरी हुईं और यह एकमात्र शहर है जहाँ 2022 के मुकाबले  2023 में कम संख्या में इकाइयाँ पूरी हुईं। शीर्ष 7 शहरों में लगभग 5.32 लाख इकाइयाँ  2024 में पूरा होने के लिए कतार में हैं। यदि निर्माण तय कार्यक्रम के अनुसार होता है, तो एमएमआर फिर से लगभग 1.61 लाख इकाइयों का उच्चतम समापन देखेगा।

2023 भारतीय आवास क्षेत्र के लिए एक उल्लेखनीय वर्ष रहा जिसमें शीर्ष 7 शहरों में रिकॉर्ड उच्च बिक्री और नए लॉन्च हुए। नवीनतम शोध डेटा से पता चलता है कि 2017 और 2023 के बीच पूर्ण हुई घरों की इकाईयों की संख्या इस प्रवृत्ति से पीछे नहीं रही है। शीर्ष 7 शहरों में 2023 में लगभग 4.35 लाख घर पूरे हुए – जो 2022 की तुलना में जब 4.02 लाख घर पूरे होने की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है।

  • 2023 में लगभग 143500 पूर्ण इकाइयों के साथ एमएमआर शीर्ष पर रहा – जो 2022 की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत अधिक है जब लगभग 1,26,720 इकाइयाँ पूरी हुईं।
  • एनसीआर में 2022 में 86,300 इकाइयों के मुकाबले 2023 में लगभग 114280 इकाइयां पूरी हुईं – जो 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
  • पुणे में 2023 में लगभग 65000 इकाइयाँ पूरी हुईं जो 2022 में पूर्ण हुई 84,200 इकाइयों की तुलना में गिरावट का रुझान दर्शाती हैं। .
  • बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में सामूहिक रूप से 2023 में लगभग 87190 इकाइयाँ पूरी हुईं, जबकि 2022 में लगभग 81,580 इकाइयाँ पूरी हुईं।
  • कोलकाता में 2023 में लगभग 25075 इकाइयाँ पूरी हुईं, जबकि 2022 में लगभग 23,190 इकाइयाँ पूरी हुईं।

एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी के अनुसार, रेरा से संबंधित प्रतिबद्धताओं के साथ मजबूत बिक्री ने डेवलपर्स को मौजूदा इन्वेंट्री को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया है। पुरी का कहना है, “अगर हम 2017 और 2023 के बीच की अवधि पर विचार करेंतो  2023 में वार्षिक स्तर पर अधिकतम वार्षिक इकाईयों की पूर्णता देखी गई और शीर्ष शहरों में 4.35 लाख से अधिक घरों को आरटीएम का दर्जा प्राप्त हुआ। 2024 में शीर्ष शहरों में 5.31 लाख से अधिक इकाइयां पूरी होने वाली हैं।  आवास की मांग अधिक रहने के कारणडेवलपर्स परियोजना को पूरा करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके अलावाकई बड़े डेवलपर्स ने अन्य खिलाड़ियों की कई अटकी या पूरी तरह से रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने का काम भी किया है। वे भी अब नई परियोजना लॉन्च करने से पूर्व पहले लॉन्च की गई परियोजनाओं का काम पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं

2023 में आवास परियोजनाओं की अभूतपूर्व पूर्णता दर के बाद,  2024 में भी यह प्रवृत्ति जारी रहने की राह पर है, बशर्ते कोई बड़ी रुकावट निर्माण गतिविधियों में बाधा न बने। ऐसी बाधाओं के बिना, 2024 खुद को रेडी-टू-मूव घरों के  के रूप में  प्रतिष्ठित कर सकता है – और एमएमआर में इस आपूर्ति की उच्चतम संख्या दिखने की उम्मीद है।

स्रोत: एनारॉक रिसर्च

  • एमएमआर में, 2024 के अंत तक लगभग 160900 इकाइयाँ पूरी होने की उम्मीद है।
  • दिल्ली-एनसीआर में लगभग 144310 इकाइयां 2024 में पूरी होने की संभावना है।
  • पुणे में लगभग 97000 इकाइयाँ 2024 में पूरी होने वाली हैं।
  • बेंगलुरु में, लगभग 51680 इकाइयाँ 2024 में पूरी होने वाली हैं।
  • हैदराबाद में, लगभग 34770 इकाइयाँ 2024 में पूरी होने वाली हैं।
  • कोलकाता में लगभग 25220 इकाइयाँ 2024 में पूरी होने के लिए तैयार हैं।
  • चेन्नई में  17580 इकाइयाँ 2024 में पूरी होने वाली हैं।

Leave a Reply

    Join our mailing list to keep up to date with breaking news