×

त्योहारी अक्टूबर माह के लिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Torbit - October 13, 2023 - - 0 |

प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में उपयोगी जानकारी देकर एस्ट्रोलोजी लोगों की मदद कर रहा है – चाहे वह घर का निर्माण या गृह प्रवेश (नए घर में प्रवेश) करने के लिए शुभ तारीख का सुझाव देने के बारे में हो या प्रॉपर्टी की खरीद और बिक्री के बारे में हो।

यह प्राचीन भारतीय  विज्ञान न केवल उपयुक्त अवसर चुनने में बल्कि प्रॉपर्टी के मामलों, निवेश और सौदों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी मदद करता है। एक फ्लैट या जमीन का प्लॉट खरीदने के लिए भारी निवेश की आवश्यकता होती है और कुछ मामलों में तो यह किसी की पूरी जिंदगी की बचत होती है। हम जानते हैं कि प्रॉपर्टी मार्केट में एक बार सौदा हो गया तो बस हो गया और एक गलत सौदे में सब कुछ ख़त्म भी हो सकता है इसलिए प्रॉपर्टी में निवेश के मामलों में सावधानी जरूरी है और इसमें एस्ट्रोलोजी हमारा मार्गदर्शन कर सकता है।

अक्टूबर में ग्रहों की स्थिति रियल-एस्टेट में मिश्रित परिणाम का संकेत दे रही है और महीने का पहला भाग उत्तरार्ध की तुलना में बहुत अच्छा रहेगा।

शुभ तिथियां: प्रॉपर्टी की बिक्री/खरीद के लिए सामान्यतया शुभ तिथियां 4, 8, 9, 19 और 20 अक्टूबर हैं। हालांकि अक्टूबर में गृह प्रवेश के लिए कोई उपयुक्त दिन नहीं हैं।

जातक की चंद्र राशि के संबंध में ग्रहों के गोचर के आधार पर भविष्यवाणियां नीचे दी गई हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए, अपने जन्म के समय अपनी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति देखें, जिसे हम जन्म का चंद्रमा (जन्म चंद्र) कहते हैं।

मेष: इस महीने मिश्रित परिणाम मिलने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी की बिक्री से लाभ प्राप्त करने में कुछ देरी होने की आशंका है। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा महीना है। प्रॉपर्टी की खरीद/बिक्री के लिए 4 और 20 तारीख शुभ हैं।

वृष : 18 अक्टूबर को चतुर्थेश सूर्य के तुला राशि में गोचर करने तक संपत्ति के मामले आशाजनक नजर आ रहे हैं। इसके बाद सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। खासकर प्रॉपर्टी का कारोबार करने वालों को कुछ देरी का अनुभव करना पड़ सकता है। संपत्ति की खरीद/बिक्री के लिए 4, 8, 9 और 19 तारीखें शुभ हैं।

मिथुन : प्रॉपर्टी की प्राप्ति के लिए यह उत्तम महीना है। प्रॉपर्टी से लाभ होना भी बिल्कुल स्वाभाविक है। व्यावसायिक तौर पर भी यह बहुत ही लाभदायक अवधि है। विदेशी उद्यमियों के साथ जुड़ाव या विदेश में ऐसा व्यवसाय करने का या कोई बहुत ही असामान्य प्रकार का प्रोजेक्ट शुरू करने का मौका आपको मिल सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए 8, 9, 19 और 20 तारीखें शुभ हैं।

कर्क : प्रॉपर्टी की विरासत पाने और प्रॉपर्टी की बिक्री से अप्रत्याशित लाभ पाने के लिए यह उपयुक्त समय है। उत्तम प्रयासों से प्रॉपर्टी बनाने के लिए काफी अच्छा महीना है। पेशेवर अब तक के क्षेत्रों से हटकर किसी नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी की खरीद/बिक्री के लिए 4, 8, 9, 19 और 20 तारीखें शुभ हैं।

सिंह: एक महीना, जिसमें अधिकांश ग्रह चौथे घर और उसके स्वामी को प्रभावित करेंगे और आपका खुद का अपना घर पाने का सपना अब हकीकत में बदल सकता है। लेकिन यहां सावधानी बरतना भी जरूरी है। आपको सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ विवरण आपसे छिपाए जा सकते हैं। प्रॉपर्टी की खरीद/बिक्री के लिए 4 और 20 तारीख शुभ हैं।

कन्या :  प्रॉपर्टी के मामले में अचानक कोई घटना सामने आ सकती है और सावधान रहें क्योंकि किसी गलत निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी विरासत में मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार मालिकों के लिए अच्छा महीना है। 18 अक्टूबर के बाद प्रॉपर्टी के कारोबार में बड़े लाभ की उम्मीद की जा सकती है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए 8, 9 एवं 19  तारीखें शुभ हैं।

तुला : तुला राशि वालों को नई प्रॉपर्टी बनाने या प्राप्त करने के लिए कुछ समय और इंतजार करना होगा। कुछ लोगों के लिए किराये की आय स्थिर रहेगी। प्रॉपर्टी का कारोबार करने वालों को अपने निर्णय पर दृढ़ रहना होगा और चंचल मानसिकता से बचना होगा। संपत्ति की खरीद-बिक्री के लिए 8, 9, 19 और 20 तारीखें शुभ हैं।

वृश्चिक : कुछ लोगों के लिए यह निवास परिवर्तन का समय है। संपत्ति के मामलों में जीवनसाथी की मदद से आपके सपनों के घर का पंजीकरण कराने में अतिरिक्त मदद मिलेगी। किसी दूर स्थान पर प्रॉपर्टी की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। रियल-एस्टेट व्यवसाय से जुड़े लोग और इस क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवर या तो किसी मुकदमे में फंस सकते हैं या किसी विदेशी उद्यम से जुड़ सकते हैं। संपत्ति की खरीद-बिक्री के लिए 4, 8, 9, 19 और 20 तारीखें शुभ हैं।

धनु : प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों के लिए यह अनुकूल समय नहीं है। फिलहाल आपके लिए इंतजार करो और देखो की नीति होनी चाहिए। हालाँकि, रियल एस्टेट उद्यमी इस अवधि के दौरान पर्याप्त प्रगति कर सकते हैं। प्रॉपर्टी की खरीद/बिक्री के लिए 4 और 20 तारीख शुभ हैं।

मकर : जातक अपने सपनों के घर को लेकर या अपने पोर्टफोलियो में एक और प्रॉपर्टी जोड़ने को लेकर अत्यधिक जुनूनी होते हैं। कुछ लोग सभी आधुनिक सुविधाओं और विलासिता से युक्त घर रखना पसंद कर सकते हैं। व्यवसाय मालिकों को निवेश से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले फायदे और नुकसान की जांच करनी चाहिए। प्रॉपर्टी की खरीद/बिक्री के लिए 4, 8, 9 और 19 तारीखें शुभ हैं।

कुंभ : कुंभ राशि वाले भाग्यशाली हैं कि उन्हें प्रॉपर्टी के मामलों में अपने जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिलता है। निकट भविष्य में प्रॉपर्टी के अधिग्रहण की तैयारी करना बेहतर रहेगा। उद्यमियों को नियमित अवधि का अनुभव हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए 8, 9, 19 और 20 तारीखें शुभ हैं।

मीन : जीवनसाथी और सहभागी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से भारी लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को समृद्धि मिलेगी। प्रॉपर्टी की खरीद/बिक्री के लिए 4, 8, 9, 19 और 20 तारीखें शुभ हैं।

नोट : उपरोक्त भविष्यवाणियाँ सामान्यीकृत हैं। हालाँकि, किसी व्यक्ति के लिए विशिष्ट भविष्यवाणियाँ संबंधित मंडल चार्ट के साथ-साथ उसकी कुंडली को समग्र रूप से पढ़ने पर आधारित होती हैं।

लेखक के बारे में : सिद्धार्थ मिश्रा एक उत्साही एस्ट्रॉलॉजर हैं जिनके पास हिंदू एस्ट्रॉलोजी में एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। उन्होंने ज्योतिष संस्थान, भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से एस्ट्रॉलोजी का अध्ययन किया। वह व्यक्तिगत कुंडली के विभिन्न पहलुओं जैसे शिक्षा, करियर, विवाह और संबंध, संतान, संपत्ति और वाहन, कुंडली मिलान, धन प्राप्ति, स्वास्थ्य,  विदेश यात्रा, कानूनी मामले, व्यवसाय संबंधित ज्योतिष उपचार प्रदान करते हुए एस्ट्रॉलॉजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनसे 8587000185 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

    Join our mailing list to keep up to date with breaking news